
देवघर। झारखंड की बाबा नगरी देवघर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दो वर्ष के अंतरात में हुए इस आयोजन में लाखों लोग शामिल हुए।
यह देवघर का ऐतिहासिक टॉवर चौक है। शिव बारात की एक झलक पाने के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान अटूट आस्था, विश्वास, श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखा।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के बारात में पूरे देवघर के लोग शामिल हुए। अन्य जगहों से आए श्रद्वालुओं की मानें तो रात इस शहर में शायद ही कोई सोया हो। ऐसा दिव्य नजारा मैंने अभी तक नहीं देखा।
उनका कहना था कि देवघर शहर के कण-कण में शिव विराजमान हैं। इस शिव बारात में कम से कम 25 लाख लोग शामिल हुए होंगे।
गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर कहा, देवघर के शिव बारात में उमड़े जनसैलाब का आनंद अलौकिक था। शायद ऐसे दृश्य कल्पना में ही दिखाई देते हैं।
अभिनेत्री भाग्यश्री भी शिव बारात में शामिल हुई। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘शुक्रिया Deoghar आकार बड़ी खुशी हुई।’