रामगढ़ उपचुनाव : आजसू ने फिर सुनीता चौधरी को उतारा मैदान में

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। आजसू पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव में फिर सुनीता चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वह 4 फरवरी को नामांकन दाखिल करेगी। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्‍ता देवशरण भगत ने दी। बताते चलें कि सुनीता चौधरी सांसद सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्‍नी है।

जानकारी हो कि चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे हैं। उनके सांसद बन जाने के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा था। उस वक्‍त गोलीकांड का प्रभाव अधिक रहने के कारण कांग्रेस की ममता देवी ने सुनीता चौधरी को करीब 28 से अधिक वोट से हार गई थी।

बतातें चलें कि तत्‍कालीन कांग्रेस विधायक ममता देवी को गोलीकांड में ही सजा हो जाने के कारण उनकी विधायकी चली गई। इसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इस सीट के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आजसू ने इस सीट पर भाजपा के समर्थन करने का दावा भी किया है।