ट्रैफिक ब्‍लॉक रहने के कारण रद्द रहेगी ये ट्रेनें, नोट करें डेट

झारखंड
Spread the love

रांची। पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के अंतर्गत बर्धमान स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर रांची रेल मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रद्द रहेगी

ट्रेन संख्या 13503 बर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 4 फरवरी, 2023 और यात्रा प्रारम्भ 9 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 13504 हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 5 फरवरी, 2023 और यात्रा प्रारम्भ 10 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 9 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 9 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।