Jharkhand Weather

jharkhand : कल इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, यहां चलेगी शीतलहर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • आने वाले दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट संभव

रांची। झारखंड के कई जिलों में 5 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। कई जिलों में शीतलहर भी चलेगी। आने वाले दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 4 जनवरी को दी।

आनंद ने बताया कि पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। पुरवइया हवा चल रही थी। बंगाल की खाड़ी से थोड़ी नमी झारखंड की तरफ आ रही थी। हवा स्थिर थी। इन कारणों से तापमान में वृद्धि देखी गई। सुबह में घना कोहरा भी देखने को मिला।

अभिषेक ने बताया कि धूप खिली हुई नहीं थी। इसलिए अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। गिरावट की वजह से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच गैप में कमी आई। इससे लोगों को ठंडा अधिक महसूस हो रहा है। बादल की वजह से पूरे राज्‍य में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके कारण लोगों को ठंड अधिक महसूस हुई।

आनंद ने बताया कि आने वाले पाचों दिन मौसम शुष्‍क रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान मैं 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सबसे पहले गिरावट पलामू संभाग के साथ उत्तरी में देखने को मिलेगी। इसके बाद रांची और आसपास के क्षेत्र एवं अंत में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

केंद्र प्रमुख ने बताया कि 5 जनवरी को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं घना कोहराया छाया रहेगा। रांची और आसपास के इलाकों में भी कुछ समय के लिए घना कोहरा देखने को मिलेगा।

गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है। यहां सामान्य से कम तापमान दर्ज किया जाएगा।

कोहरे की स्थिति है 15 जनवरी तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। फिर सुबह के बाद में अधिकतर जगह में कोहरे से थोड़ी निजात मिलेगी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा देखने को मिलेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

उत्तर पश्चिमी भाग में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।