केंद्र सरकार के इस बड़े मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, जांच में जुटीं सिक्योरिटी एजेंसियां

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर नई दिल्ली से आयी है। दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र सरकार के एक मंत्रालय का ट्विटर हैंडल अकाउंट हैक हो गया।

हैकर्स ने गुरुवार की सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक किया गया था, लेकिन अब यह ठीक हो गया है।