विवेक चौबे
गढ़वा। युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से शुक्रवार को औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विनीत कुमार और राजद के कांडी प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विनीत कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यदि राष्ट्रीय जनता दल ने चाहा तो पलामू संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ूंगा। पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता और उनकी सभी समस्याओं पर खरा उतरने का प्रयत्न करूंगा।
विनीत कुमार द्वारा लगातार गढ़वा, पलामू व लातेहार के विभिन्न पंचायतों व गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया जा रहा है। मौके पर प्रोफेसर राजकुमार, भोजपुरी स्टार लवकुश राजा, रामप्रवेश मेहता, प्रमोद कुशवाहा, राजू पासवान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।