देशभर के राजा महाराजा, रानी महारानी और प्रिंस प्रिंसेस ‘रॉयल अवार्ड-2023’ में होंगे शामिल

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। भारत में एक अनूठे और नायाब तरीके का ‘रॉयल अवार्ड-2023’ का आयोजन 2023 में होने जा रहा है। दसमें देशभर के राजा महाराजा, रानी महारानी और प्रिंस प्रिंसेस शामिल होंगे। देश के लिए उनके और उनके परिवार द्वारा किये गए योगदान के लिए उनको अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। उनके द्वारा देश की बड़ी नामीग्रामी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम ‘प्रेसीडेंट इंटरनेशनल इवेंट्स कंपनी’ के सीईओ संजय श्रवण द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए एचएच प्रिंसेस आशा देवी गायकवाड़ (बड़ौदा की महारानी), एचएच राजकुमारी टिहरी गढ़वाल राजे (उत्तराखंड), टिहरी गढ़वाल (महाराजा) गढ़वाल उत्तराखंड इत्यादि से बातचीत हो गयी है। अभी बातचीत जारी है। इस कार्यक्रम में संजय श्रवण का पूर्ण सहयोग प्रिंसेस आशाराजे (बड़ौदा की महारानी), प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी, सोनम मोदी इत्यादि दे रहे हैं।

संजय श्रवण कहते है, ‘सभी राजा, महाराजाओं से मिलना और एक डेट तय करना बहुत ही मुश्किल काम है। प्रिंसेस आशाराजे, प्रहलाद मोदी जैसे कुछ अन्य महान लोगों के सहयोग के कारण यह अब आसान हो गया है। यह कार्यक्रम मुंबई, वड़ोदरा या दिल्ली में से एक जगह करने का निश्चय किया है। इसमें बड़े बड़े राजनीतिक पार्टी के लोग, बिज़नेसमैन, फिल्मस्टार, सामाजिक कार्यकर्त्ता इत्यादि हिस्सा लेंगे।‘