Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

22 अक्‍टूबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र अत्यंत अनुकूल दिखाई देता है। सकारात्मक विचार करने से सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे, जिससे अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें बदलावों को लागू करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा। यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। आपके पश्चाताप को समझा जाएगा। माफ किए जाएंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जिन लोगों से मिलेंगे, उनके लिए एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके इरादों से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी। आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें, जिससे ठीक हो जाएंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने और भ्रमों से पूरी तरह से घिरे हुये है। केवल इच्छाशक्ति‍ जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से मुक्ति‍ दिला सकती है। इसलिये बुरे सपनों में नही उलझें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा। किसी कार्य से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें, जिससे आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत नहीं हों। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। प्रेमी के आसपास प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए। निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मजाकिया स्वभाव मित्र और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है। नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। हर व्यक्ति के बारे में सहानुभूति रखने की क्षमता उसे माफ करने में सहायता करेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। संपत्ति‍ के बारे में या कोई घरेलु समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगों की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें। धैर्य से काम लें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भावनात्मक रूप से कठिन समय चल रहा है। हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। लोगों से करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)