रांची। एक चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है। इसका सिस्टम उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा है। इसका ट्रैक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास रहने की संभावना है। चार साल बाद अक्टूबर में दूसरी बार चक्रवात बन रहा है। इस चक्रवात से कई इलाकों में बड़ी तबाही हो सकती है।
झारखंड के रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे हुए एरिया में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसके और प्रबल होने की संभावना जताई जा रही है। इसका मूवमेंट पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में है। कल यानी 22 अक्टूबर को उसके डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की संभावना है। यह और ऊपर उठता हुआ 23 अक्टूबर को डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। उस समय उसकी दिशा उत्तर-पश्चिम में होगी।
आनंद ने बताया कि डीप डिप्रेशन और प्रबल होता हुआ 24 अक्टूबर को चक्रवात और 25 अक्टूबर को गहरे चक्रवात में बदल जाने की संभावना है। इसका ट्रैक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बॉर्डर के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।
वर्ष 2018 के बाद यह पहला चक्रवात है, जो अक्टूबर के महीने में बनेगा। यह नीचे से उत्तरी बंगाल की खाड़ी की तरफ जाएगा। इस चक्रवात का नाम ‘सितरंग’ रखा गया है। यह नाम थाईलैंड का दिया हुआ है।
खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।