आनंद कुमार सोनी
सेन्हा (लोहरदगा)। स्कूल की बिल्डिंग पर विशाल पेड़ गिर गया। इससे स्कूल की बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। इसकी सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सेन्हा पहुंचे। घटना का जायजा लिया। जांच के बाद कारवाई करने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप एड़ी पब्लिक स्कूल संचालित है। उसके भवन पर एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के वक्त बच्चे मौजूद नहीं थे। उनके मौजूद रहने से बड़ी घटना घट सकती थी।
सचूना पाकर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार घटना स्थल पहुंचे। स्कूल के प्रबंधक और जमीन मालिक से घटना की जानकारी ली। इससे पूर्व अंचल अधिकारी विजय कुमार और थाना प्रभारी ऋषिकांत भी स्कूल परिसर पहुंचे। निरीक्षण किया।
विभाकर कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने अंचल अधिकारी से अभिलेख की मांग की है, ताकि कारवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन को मुआवजा मुहैया कराया जा सके। दोषियों पर कारवाई हो।
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड परिसर में करीब सौ पेड़ थे। इसे संवेदक द्वारा टेंडर के आधार पर काटा गया था। हालांकि स्कूल के समीप का विशाल पेड़ छोड़ा दिया गया था। इसकी वजह जांच होने पर ही पता चल पाएगी।