
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री शर्मा दिसंबर, 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे।
धनश्री पेशे से डेंस्टिट है। उसने साल 2014 में नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी है।
डेंस्टिट के साथ-साथ वह एक कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी है। मुंबई में डांस एकेडमी भी चलाती है।
अपने डांस का आए दिन वीडियो भी शेयर करती रहती है। इसे लोग पंसद भी करते हैं।
हाल ही में धनश्री ने सर्जरी कराई थी। इससे संबंधित तस्वीर भी उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
युजवेंद्र चहल और धनश्री का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री की खूबसूरती पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
इसे देखकर हमेशा की तरह इस बार भी फैंस तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ‘बड़ा जिगरा है जो बीबी को ही ऐसा मुंह पर बोल रहा है।‘