Jharkhand : सरकारी स्‍कूलों में बदला हाथ धुलाई दिवस का कार्यक्रम, अब इस दिन होगा

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों में हाथ धुलाई दिवस का कार्यक्रम बदल गया है। इसकी तारीख में परिवर्तन किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार सिंह ने 14 अक्‍टूबर को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखा है।

विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर 15 अक्‍टूबर, 2022 को ‘सभी के हाथों की स्वच्छता के लिए एकजुट हो’ थीम पर कार्यक्रम होना था। प्रशासी पदाधिकारी ने कहा कि कई जिलों से यह सूचित किया गया है कि सभी कोटि के विद्यालयों में 15 अक्‍टूबर, 2022 को तृतीय शनिवार रहने के कारण अवकाश घोषित है।

प्रशासी पदाधिकारी ने लिखा है कि इसे देखते हुए उपरोक्त वर्णित कार्यक्रम हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बच्चों को जागरूक करने के लिए अगले कार्य दिवस अर्थात 17 अक्‍टूबर, 2022 को आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे।

पत्र में कहा गया है कि उक्त प्रसंगाधीन पत्र में दिये गए अन्य निर्देशों का पालन पूर्व के भांति सुनिश्चित किया जाए।