भाजपा सांसद साक्षी महाराज के ओवैसी पर दिये बयान से मचा बवाल, जानें क्या कहा

नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान से एक बार फिर बवाल मच गया है। इस बार उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बयान दिया है। उनके बयान को लेकर विपक्षी दल हमला करने लगे हैं।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कन्नौज के सौरिख इलाके में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंसने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के प्रमुख ओवैसी को यूपी में खुदा ताकत दे। उन्होंेने बिहार में भाजपा की मदद की। उत्त र प्रदेश में में करने आये हैं। इसके बाद बंगाल में भी मदद करेंगे। सांसद साक्षी महाराज लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान उन्हों ने कन्नौज के सौरिख इलाके में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

किसान नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानने पर सांसद साक्षी महाराज कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है। कुछ पूर्वाग्रही और जातिवादी स्वार्थी लोग न सुप्रीम कोर्ट, ना सरकार और ना संविधान को मानने को तैयार हैं। कानून को अब अपना काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जब कमेटी गठित कर दी है, तब आंदोलन का अर्थ नहीं रह जाता है। उसे तत्काल समाप्त कर देना चाहिए। इस साथ सांसद ने कहा कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।

भाजपा के मुस्लिम प्रेम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते चलने वाली पार्टी है। इसी वजह से भाजपा मुसलमानों का भी विश्वास जीतने और उनका विकास करने में लगी हुई है। अब मुसलमान भी इस बात को समझने लगा है कि पिछले 65 साल उन्हें तुष्टिकरण के नाम पर डराया गया है। मुझे लगता है आज मुसलमानों को समझ में आ गया है कि वास्तव में हमारी हितैषी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। इसी वजह से बड़ी संख्या में मुसलमान धीरे-धीरे भाजपा से जुड़ रहा है।