Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

01 अक्‍टूबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। दिनचर्या को संतुलित और व्यवस्थित बनाकर रखें। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी और युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

मनोवांछित फल प्राप्त होगा। समय की कोई कमी नहीं रहेगी। व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

भाग्य मनोनुकूल रहेगा। समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बि‍ताएं। इससे शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों के सामने ही यशोगाथा रहेगी। कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें। सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

ऊर्जा भरपूर साथ देंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मनोबल बढ़ेगा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। सावधानी फिर भी रखनी पड़ेगी। कोई भी व्यापारिक नया काम नहीं शुरू करें तो सही है। स्थिति अधिक साथ देगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढ़ेगी। अधिकतर समय धार्मिक और सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अधिकतर समय व्यस्त रहने में व्यतीत होगा। कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि रूचि धर्म कर्म में कम नहीं हो। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

किस्मत साथ है। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें। सफलता इंतजार कर रही है। सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सकारात्मक सोच आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें, क्योंकि ऐसा करने से वहां भी सफल होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिताएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)