- रांची में फरवरी-मार्च में कराया जाएगा ऑल इंडिया उर्दू कन्वेंशन
जयपुर। जनवादी लेखक संघ का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर के पंचायती राज ऑडिटोरियम में 23 से 25 सितंबर हुआ। उद्घाटन सत्र को विख्यात पत्रकार पी साईनाथ, प्रो राम पुनियानी, वैज्ञानिक विल्सन आदि ने वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। सम्मेलन में रांची में फरवरी-मार्च में ऑल इंडिया उर्दू कन्वेंशन कराये जाने का निर्णय लिया गया।
इससे पूर्व लेखक, कलाकार, पत्रकारों की 2 किलोमीटर रैली निकाली गई। यह नेहरू मार्ग पर स्थित गांधी मूर्ति के सामने सभा में परिवर्तित हो गई। वहां संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।
सम्मेलन में झारखंड सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक आदि राज्यों से 237 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड से 20 प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें 5 रांची से थे।
प्रतिनिधि सत्र में झारखंड से एमजेड खान, कुमार सत्येन्द्र, बिहार से शाह जफर इनाम, नीरज सिंह, उत्तर प्रदेश से नलिन रंजन सिंह, मध्यप्रदेश से कुलकर्णी, छत्तीसगढ़ से नासिर सिकंदर, महाराष्ट्र से सुबोध मोरे और मुख्तार खान, राजस्थान से जीवन सिंह, संदीप मील ने चर्चा में भाग लिया।
कांफ्रेंस में शिक्षा के निजीकरण, साम्प्रदायिकता, लिंचिंग, अभिव्यक्ति पर हमले, रोजगार, उर्दू के विकास, राजस्थान उच्च न्यायालय के सामने लगायी गई मनु की मूर्ति को हटाने को लेकर 11 प्रस्ताव पारित किए गए।
जयपुर डिक्लेरेशन भी आम सभा से मंजूर कराकर पारित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में पदधारियों का निर्वाचन किया गया।
ये है नई कमेटी
संरक्षक मंडल : एमएमपी सिंह, रमेश कुंतल मेघ, शेखर जोशी, वकार सिद्दीकी, कांति मोहन, आलोक धन्वा
अध्यक्ष : असगर वजाहत
कार्यकारी अध्यक्ष : चंचल चौहान, राजेश जोशी
उपाध्यक्ष : इब्बार रब्बी, नमिता सिंह, विष्णु नागर, रामप्रकाश त्रिपाठी, डॉ मृणाल, प्रह्लाद चंद्र दास, जीवन सिंह (रिक्त स्थान-3)
महासचिव : संजीव कुमार
संयुक्त महासचिव : बजरंग बिहारी तिवारी, नलिन रंजन सिंह, संदीप मील
सचिव : रेखा अवस्थी, शुभा, मनमोहन, अली इमाम खां, नीरज सिंह, मनोज कुलकर्णी, बली सिंह, सुधीर सिंह, विनीताभ, हरिया राय, राजीव गुप्त, खालिद अशरफ
कोषाध्यक्ष : जवरी मल्ल पारख
झारखंड से केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल सदस्य : गोपाल प्रसाद, कुमार सत्येन्द्र, एमजेड खां, अशोक कुमार
केंद्रीय परिषद में शामिल सदस्य : ललन तिवारी, अनवर शमीम, धनंजय प्रसाद, अशोक शुभदर्शी, उदय प्रताप हयात, शैलेन्द्र अस्थाना, ज्योत्सना अस्थाना, वरुण प्रभात, अपराजिता मिश्रा, मनोज चौरसिया