रांची। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा उत्सव-2022 का आयोजन कर रहा है। इसकी जिम्मेदारी एनवाईकेएस और एनएसएस को दी गई है। रांची जिला युवा उत्सव की तैयारी पूरी हो गई है।
संपूर्ण कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित आईएलएस में 24 सितंबर, 2022 आयोजित किया गया है। यहां 6 प्रकार के विद्याओं पर प्रतियोगिता होगी। इसके लिए निर्णायक मंडली का गठन किया गया।
सभी विधाओं में लगभग 400 प्रतिभागी शामिल होंगे। एनएसएस का 53वां स्थापना दिवस भी 24 सितंबर, 2022 को आईएलएस में आयोजित किया गया है।
युवा उत्सव में रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, महापौर डॉ आशा लकड़ा, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन शांडिल्य, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, जीवन आनंद टोप्पो, अमर कश्यप, दिनेश कुमार महतो विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला युवा उत्सव को लेकर आईएलएस में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, एनवाईकेएस के उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ कमल कुमार बोस, डॉ कौशल किशोर, गौरव अग्रवाल, दिवाकर आनंद, रजनीश रंजन आदि उपस्थित थे।
कविता लेखन
1. डॉ जंग बहादुर पाण्डेय
2. डॉ राजश्री जयंती
3. श्रीमती संध्या चौधरी
भाषण प्रतियोगिता
1. डॉ राजकुमार सिंह
2. डॉ रश्मि कपिला
3. डॉ दिलीप तेतरवे
पेंटिंग प्रतियोगिता
1. डॉ नीलू कुमारी
2. डॉ नीता लाल
3. डॉ आनन्द कुमार ठाकुर
फोटोग्राफी
1. विजय कुमार मित्रा
2. जगदीश सिंह
3. निरंजन कुमार
लोक नृत्य
1. डॉ गार्गी मलकानी
2. डॉ मोना सी शालीना
3 मनपुरन नायक
युवा संवाद
1. श्रीमती हनी सिन्हा
2. डॉ ब्रजेश कुमार
3. सर्वेन्द्र प्रताप सिंह