नई स्‍टाइल से उगाही करती नजर आई झारखंड पुलिस, देखें वायरल वीडियो

झारखंड वायरल
Spread the love

रांची। चौक-चौराहों पर पुलिस द्वारा उगाही करना कोई नहीं बात नहीं है।

उगाही से संबंधित खबरें आए दिन सामने आते रहते हैं।

ऐसा करने वालों पर पुलिस के उच्‍चधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी की जाती है।

कार्रवाई होने के बाद भी उगाही का काम अनवरत जारी रहता है।

उगाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ चौक (शिवाजी चौक) का है।

इसमें एक पुलिस कर्मी नई स्‍टाइल से उगाही करता नजर आ रहा है।

वीडियो में एक बाइक सवार सामान लादकर जा रहा है।

कुछ इशारा पाकर वह रूक जाता है। रूक कर वह पैसा जमीन पर गिरा देता है।

पैसा गिराकर बाइक सवार अपने गंतव्‍य की ओर चला जाता है।

कुछ देर के बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है। पैसा उठाकर अपनी जेब में रखकर चलता बनता है।

बताया जाता है कि इस चौक से रोजाना सुबह से शाम तक करीब 10 हजार रुपये से अधिक की उगाही होती है।