प्रज्ञा केंद्र को विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • विद्यार्थियों का बनेगा निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड सभागार में जाति प्रमाण पत्र बनाने की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी द्वारिका बैठा ने की। उन्‍होंने पंचायतवार समीक्षा के बाद प्रज्ञा केंद्र के वीएलई को जाति प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश दि‍या। उन्‍होंने कहा कि‍ विद्यालय के प्रधानाचार्य सभी पन्ने में मुहरयुक्त हस्ताक्षर सहित विद्यार्थियों का पूरा फॉर्म प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) वीएलई को उपलब्ध कराएंगे।

अंचल अइधिकारी ने कहा कि वीएलई प्रतिदिन झारसेवा में अपलोड करेंगे। अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सिर्फ जमुआ प्रखंड अंतर्गत निवासी विद्यार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन करेंगे, ताकि जाति प्रमाण पत्र निर्गत के बाद छात्रवृति की राशि संबंधित विभाग द्वारा लाभुक विद्यार्थियों के खाता में हस्तांतरित किया जा सके।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो मोहसिन ने कहा कि‍ प्रखंड में 16 उच्च विद्यालय, 4 12वीं यानी +2, 125 मध्य विद्यालय और 207 प्राथमिक विद्यालय में वर्ग 1 से +2 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा,अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 42 हजार विद्यार्थियों का युद्धस्तर पर अभियान मोड़ में जाति प्रमाण पत्र प्रज्ञा केंद्र को बनाना है। सभी विद्यालय, उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य, +2 के प्राचार्य को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।

प्रखंड संसाधन केंद्र जमुआ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी छोटेलाल साहू ने कहा कि‍ माता पिता या अभिभावक विद्यार्थियों का आधारकार्ड, अपना आधारकार्ड भूमि दस्तावेज का छायाप्रति, घोषणा पत्र विद्यालय प्रधान को उपलब्ध कराएंगे। विद्यालय का डायस कोड, विद्यार्थी का आईडी फॉर्म में अनिवार्य है। घोषणा करनेवाले घर के मुखिया वंशावली को प्रमाणित करेंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

पोबी पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक योगेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। आश्वस्त किया कि अभियान की सफलता में प्रज्ञा केंद्र के वीएलई का शत प्रतिशत भूमिका होगी।

पीएम किसान लाभार्थियों का ईकेवाईसी और झारखंड राज्य फसल राहत योजना में किसान का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रखेंगे। जिला, राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग किया जा रहा है। कार्यों में कोताही बरतने वाले वीएलई पर अवैध तरीके से दूसरे के आईडी पर कार्य करने वाले पर कार्रवाई होगी।

बैठक में मनोज महतो, मो इरफान आलम, संजय कुमार, राजेश कुमार यादव, बहादुर पंडित, रवि यादव, सुनील वर्मा, राम कुमार, गौरव गुप्ता, प्रेम कुमार शर्मा, शैलेंद्र वर्मा, मो कुर्बान आलम, किरमानी आजाद, सुधीर कुमार, रंजित महतो, धीरज वर्मा, मो नौशाद अंसारी, आशीष सिन्हा, मनीष भदानी, इब्राहिम अंसारी, सुभाष वर्मा, संतोष दास, परशुराम सिंह, यशवंत साहू, कैलाश पंडित, इरफान अंसारी, सुरेश ब्रह्मचारी, शुभम भदानी, विक्रम कुमार आदि सीएससी संचालक मौजूद थे।