
रांची। झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 11 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 144 नये मरीज मिले। अब राज्य में 1 लाख 16 हजार 961 पॉजिटिव केस और 1,382 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 14 हजार 531 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 229 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 71, बोकारो से 12, देवघर से 4, धनबाद से 14, पूर्वी सिंहभूम से 15, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 2, गुमला से 2, लातेहार से 4, लोहरदगा से 1, पलामू से 10, रामगढ़ से 1, साहेबगंज से 1, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 1 मिले।
1 मरीज की हुई मौत
राज्य में 11 जनवरी को 1 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो 1 मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 1048 हो गई।