टाटा स्टील ने 5वीं सीनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप को दिया प्रोत्‍साहन

झारखंड खेल
Spread the love

सिमडेगा/जमशेदपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 5वीं सीनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। यह 27 से 29 अगस्त के बीच हुआ।

महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व रेलवे की टीम तथा पुरुष वर्ग में एकलव्य अकादमी की टीम विजेता बनी। रांची जिले की टीम महिला और पुरुष वर्ग दोनों में उपविजेता रही।

इस वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन हॉकी झारखंड और सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा टाटा स्टील के सहयोग से किया गया था।

नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने पुरुष वर्ग में सरायकेला को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। एनटीएचए पहले सेमीफाइनल में शूट-आउट में रांची से 4-2 से हार गया था।

चैंपियनशिप में राज्य भर से पुरुषों की कुल 26 टीमों और महिलाओं की 25 टीमों ने भाग लिया। एनटीएचए के 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की एक टीम ने भी इस चैंपियनशिप में भाग लिया।

सोमवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिमडेगा के एसपी सौरव कुमार थे। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को सिमडेगा के उपायुक्त आर रोनिता ने किया।

इस अवसर पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और महासचिव विजय शंकर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।