शर्मनाकः दो भाइयों ने चचेरी बहन से किया रेप, बचाने आई दादी को भी नहीं बख्शा

मध्य प्रदेश अपराध देश
Spread the love

मध्यप्रदेश। शर्मनाक और रिश्ते को तार-तार कर देने की खबर मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से आयी है, जहां दो भाइयों को कथित तौर पर अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन और उसकी 65 वर्षीय दादी के साथ रेप के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

चचेरी बहन की बाद में अंदरूनी चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एसपी दिलीप शेंडे ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि 21-22 आयु वर्ग के इन दोनों आरोपियों ने रांझी में किशोरी के साथ रेप करने के बाद उसकी पिटाई थी, जिसके कारण इसकी 22 अगस्‍त को अस्‍पताल में मौत हो गई।

नाबालिग लड़की मुंबई से रक्षाबंधन के लिए यहां आई थी। अविवाहित होने के कारण इसे दफना दिया गया था, लेकिन उसके पिता को अपने दो भतीजों की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्‍होंने रांझी पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

लड़की की दादी ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपियों से किशोरी को बचाने की कोशिश की, तो उन्‍होंने उसके साथ भी रेप किया। उन्‍होंने बताया कि लड़की की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC और POCSO एक्‍ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।