झारखंड के दो बच्चे मेंटल मैथ कम्पीटीशन में बने नेशनल टॉपर

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • रांची डीपीएस के वेदांत कुमार और उमर इकबाल ने प्रथम स्थान हासिल किया

नई दिल्‍ली। इंडिया और यूएई की सबसे बड़ी मेंटल मैथ कम्पीटीशन में झारखंड के दो बच्चे नेशनल टॉपर बने हैं। झारखंड की राजधानी रांची स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्लास 3 के वेदांत कुमार और उमर इकबाल ने नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान हासिल कि‍या। झारखंड को गौरवांवित किया। इन बच्चों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं ओलम्पियाड गुरु विशाल रंजन दफ्तुआर ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में मेंटल मैथ कम्पीटीशन के सेंकड लेवल की ऑनलाइन परीक्षा ग्रैंड फिनाले के रूप में हुई थी। इसका आयोजन मुंबई स्थित इग्नाइटेड माइंड लैब ने किया था।

मेंटल मैथ कम्पीटीशन एक अनूठा कांसेप्ट है, जिसमें बच्चों की दिमागी शक्ति में सुधार होता है। इससे गणित में बच्चों की रूचि बढ़ती है। इसके वर्कशीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें लेफ्ट ब्रेन और राइट ब्रेन एक साथ सक्रिय हो सके।

इस उपयोगी परीक्षा से जुड़ने के लिये स्कूल और बच्चे हेल्पलाइन नंबर 9973119416 पर संपर्क कर सकते हैं या ‘मेंटल मैथ (MENTAL MATH)’ लिखकर व्हाट्सएप या एसएमएस कर सकते हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना के मामले घटने के कारण इस वर्ष की परीक्षा पहले ही की तरह आफलाइन होगी। वर्ष, 2022-23 के मेंटल मैथ कम्पीटीशन की डेटशीट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अगले सप्ताह जारी किये जायेंगे।