जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के एथलीटों ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। 26वीं आईएमएफ नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2022 में एक शानदार जीत दर्ज की। 23 पदक जीतकर और 108 में से 54 अंक हासिल कर टीएसएएफ के तहत प्रशिक्षित किए जा रहे 21 एथलीटों के ईस्ट जोन दल ने एक बार फिर से राष्ट्रीय ट्रॉफी पर अपना वर्चस्व कायम रखा।
भारत में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के विकास के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (JCAPCPL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ, टीएसएएफ एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए समग्र प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। टीएसएएफ के पास आईएफएससी मानक दीवारों के निर्माण के साथ देश में क्लाइम्बिंग के लिए सबसे अच्छी अवसंरचना है।
बेहतरीन कौशल और लय का प्रदर्शन करते हुए, टीएसएएफ एथलीट पूरे आयोजन के दौरान पोडियम पर अपनी जगह बनाते रहे। कुंदन कुमार और किरण सिंह ने सभी 3 श्रेणियों यानी लीड, बोल्डरिंग और स्पीड क्लाइंबिंग में 3-3 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में अपनी जगह बनायी। जबकि अनीशा वर्मा ने स्पीड क्लाइंबिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। कुल मिलाकर, टीएसएएफ एथलीटों ने 18 में से 12 स्वर्ण पदक जीते।
टीएसएएफ सामुदायिक स्तर के ग्रासरुट सेंटर मस्ती की पाठशालाओं से प्रतिभाओं की तलाश कर रहा है और इन नवोदित एथलीटों को चैंपियनशिप के लिए तैयार करने के लिए उन्हें पोषित कर रहा है। परसुडीह केंद्र में प्रशिक्षित भोज बिरुआ ने बोल्डरिंग और स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धाओं में 2 रजत पदक जीते हैं।
टीएसएएफ टीम के साथ कोच के रूप में बाबूलाल रावत, मैनेजर के रूप में रोशनी सिंह, सपोर्ट टीम में वरुण शर्मा और रवींद्र मार्डी थे। बिभास रॉय चैंपियनशिप के चीफ रूट सेटर थे।
| 26वीं आईएमएफ नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप | |
| जोन | अंक |
| पूर्वी क्षेत्र (टीएसएएफ एथलीट) | 54 |
| पश्चिम क्षेत्र | 27 |
| दक्षिण क्षेत्र | 14 |
| उत्तर क्षेत्र | 5 |
| उत्तर पूर्वी | 4 |
| सर्विसेज | 4 |
| कुल | 108 |
पदक विजेताओं की सूची
| सब जूनियर गर्ल्स लीड | ||
| स्वर्ण | किरण सिंह ठाकुर | TSAF |
| रजत | सोनाली सिंह | TSAF |
| सब जूनियर बॉयज लीड | ||
| स्वर्ण | कुंदन कुमार सिंह | TSAF |
| सब जूनियर गर्ल्स बोल्डरिंग | ||
| स्वर्ण | किरण सिंह ठाकुर | TSAF |
| सब जूनियर बॉयज बोल्डरिंग | ||
| स्वर्ण | कुंदन कुमार सिंह | TSAF |
| रजत | भोज बिरुआ | TSAF |
| सब जूनियर गर्ल्स स्पीड | ||
| स्वर्ण | किरण सिंह ठाकुर | TSAF |
| कांस्य | सोनाली सिंह | TSAF |
| सब जूनियर बॉयज स्पीड | ||
| स्वर्ण | कुंदन कुमार सिंह | TSAF |
| रजत | भोज बिरुआ | TSAF |
| जूनियर गर्ल्स लीड | ||
| स्वर्ण | जोगा पूर्ति | TSAF |
| जूनियर बॉयज लीड | ||
| स्वर्ण | रोनित बांद्रा | TSAF |
| जूनियर बॉयज़ बोल्डरिंग | ||
| रजत | रोनित बांद्रा | TSAF |
| जूनियर गर्ल्स स्पीड | ||
| स्वर्ण | जोगा पूर्ति | TSAF |
| कांस्य | आस्था रानी भुइयां | TSAF |
| जूनियर बॉयज स्पीड | ||
| स्वर्ण | सूरज सिंह ठाकुर | TSAF |
| रजत | रोनित बांद्रा | TSAF |
| विमेंस लीड | ||
| स्वर्ण | अनीशा वर्मा | TSAF |
| मेन्स लीड | ||
| कांस्य | अमन वर्मा | TSAF |
| मेंस बोल्डरिंग | ||
| कांस्य | अमन वर्मा | TSAF |
| विमेंस बोल्डरिंग | ||
| रजत | अनीशा वर्मा | TSAF |
| विमेंस स्पीड | ||
| स्वर्ण | अनीशा वर्मा | TSAF |
| मेंस स्पीड | ||
| रजत | अमन वर्मा | TSAF |


