रांची। झारखंड भाजपा के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर बनाए गये हैं। भाजपा ने देश भर में पार्टी के संगठन में यह बदलाव किये हैं।
इसके तहत झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उत्तरप्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर को झारखंड का संगठन महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कर्मवीर को नया संगठन मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉक्टर प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित सभी प्रदेश पदधारियों ने उन्हें बधाई दी।