जंगली सूकर फंसाने के लिए बिछाया जाल, फंसे जानवर को देखकर रह गये दंग, देखें वीडियो

Uncategorized
Spread the love

गिरिडीह। जंगली सूकर फंसाने के लिए शिकारियों ने जाल बिछाया था। सूकर तो नहीं फंसा, पर फंसे जानवर को देखकर सभी दंग रह गये। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। अब उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के भीमतरी जंगल का है। यहां जंगली सूकर फंसाने के लिए शिकारियों द्वारा जाल में बिछाया गया था। उस जाल में तेंदुआ फंस गया।

सूचना मिलते ही मौके पर वनकर्मी पहुंचे। रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि हजारीबाग से पिंजड़ा मंगया गया है। तेंदुआ को पिंजड़े में डालकर सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा।

ताजा जानकारी के मुताबिक गावां के रजपुरा गांव स्थित जंगल में शिकारियों द्वारा जंगली सुकर पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई।