indian-railway

Good News : फिर से चलेगी ये ट्रेनें, नोट कर लें टाइम टेबल

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर। रेल मंत्रालय ने कई ट्रेनों का फिर से चलाने का निर्णय लिया है। इसका टाइम टेबल यात्री नोट कर लें। उन्‍हें यात्रा करने में आराम होगा।

इन ट्रेनों को चलाने का निर्णय

ट्रेन संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 4 अगस्‍त, 2022 से फिर से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को 07.45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। चोपन आगमन 17:25 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस 5 अगस्‍त, 2022 से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 09:00 बजे चोपन से प्रस्थान करेगी। रांची आगमन 19:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18009 सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (वाया मुरी) फिर से 5 अगस्‍त, 2022 से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार 13:00 बजे सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी। मुरी आगमन 18:30 बजे और प्रस्थान 18:32 बजे होगा। अजमेर आगमन 04:55 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18010 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया मुरी) फिर से 7 अगस्‍त, 2022 से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक रविवार 23:30 बजे अजमेर से प्रस्थान करेगी। मुरी आगमन 08:08 बजे और प्रस्थान 08:10 बजे (मंगलवार) होगा। सांतरागाछी आगमन 14:30 बजे होगा |

ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस 20 अगस्‍त, 2022 से फिर से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 20:10 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। बनारस आगमन 09:25 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 23 अगस्‍त, 2022 से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को 15:00 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी। रांची आगमन 04:15 बजे होगा।