झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के चुनाव में विक्रम को मिले सर्वाधिक वोट

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का द्विवार्षिक चुनाव 30 जुलाई को हुआ। इसमें 149 सदस्‍यों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। चुनाव संयोजक प्रवीण लोहिया और उपचुनाव संयोजक मनोज सिंघानिया की देखरेख में चुनाव कराए गए।

संघ के सत्र 2022-24 के लिए चुनाव हुए। कार्यकारिणी समिति की 28 जून, 2022 को हुई बैठक में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था। इस चुनाव में सबसे अधिक वोट विक्रम खेतावत को मिले।

सदस्‍यों को मिले वोट

108 – विक्रम खेतावत

94 – विनय मिढा

92 – सौरभ कटारूका

91 – कमल जैन

90 – अमरचंद बेंगानी

90 – प्रमोद सारस्‍वत

87 – विपुल जैन

85 – महेश बजाज

85 – उनाशंकर कानोडिया

81 – मनमोहन मोहता

80 – हैप्‍पी किंगर