
- खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खुलेगी अकादमी
रांची। मुकेश कंचन फिर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (डीसीसीबीआई) के अध्यक्ष बने। बोर्ड की दूसरी वार्षिक आम आगरा के होटल अमर में हुई। इसमें दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय संस्थाओं से 28 राज्यों के पदधारी और देश के सभी क्षेत्रों से आए डीसीसीबीआई के समस्त अधिकारी उपस्थित थे। इसमें मुकेश कंचन को सर्व सहमति से पुनः बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ कमेटी के सभी सदस्य एवं समस्त खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
उक्त बैठक में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राज्य, जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए अकादमी खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही, व्हीलचेयर क्रिकेट विश्व कप के आयोजन का निर्णय लिया गया।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद ने बताया कि दिव्यांगजन क्रिकेट को व्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए नॉर्थ इंडिया की जिम्मेदारी लखनऊ के नफीस सिद्दीकी, साउथ इंडिया की जिम्मेदारी हैदराबाद के श्रीधर रायला, वेस्टर्न इंडिया की जिम्मेदारी पिछले 38 वर्षों से महाराष्ट्र का भार संभालने वाले उत्तम मिश्रा और ईस्ट इंडिया की जिम्मेदारी भिलाई के मोहम्मद सलीम को दी गई है।
इसके अतिरिक्त इन चार भागों को संभालने के लिए जम्मू के शाम सिंह लांगेह को हेड ऑफ जोनल कमेटी चुना गया है। सेलेक्शन कमेटी में योगेश शिंदे, नागेंद्र सिंह, यादविंदर सिंह खेड़ा और मुख्य संरक्षक के पद पर आशीष श्रीवास्तव को रखा गया।
तकनीकी कमेटी में गणेश शाह, रमेश सरतपे, श्रीधर रायला, समीर चौहान और बृजेश द्विवेदी को रखा गया है। लीगल कमेटी में इक्रांत शर्मा, विनीत कुमार पांडे, मिस दिव्या और मो इस्लाम को रखा गया।
झारखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गोड्डा जिले के अमरेन्द्र कुमार सिंह बनाए गए। मो इस्लाम को झारखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया। मीडिया कमेटी में मुकेश सिन्हा, मोहन द्विवेदी, प्रकाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिंह, राहुल मेहता और रामलाल मेघवाल को जिम्मेदारियां दी गई।
इसके अतिरिक्त दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अधिकारियों के रूप में मुकेश कंचन को अध्यक्ष, हारून रशीद को महासचिव, गजल खान को सीईओ, दुर्गेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, गरिमा सिंह ठाकुराई को संयुक्त सचिव चुना गया।
डीसीसीबीआई की कोर कमेटी में चेयरमैन के रूप में इकरांत शर्मा, ज्वाइंट चेयरमैन दर्शन तुषार भट्ट, व्हीलचेयर यूनिट के चेयरमैन सर्वेश तिवारी, ज्वाइंट चेयरमैन मुकेश सिन्हा, महिला दिव्यांग क्रिकेट की अध्यक्ष जयपुर की कंचन शर्मा, ज्वाइंट चेयरपर्सन श्वेता शर्मा, व्हीलचेयर क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन गुजरात के जितेंद्र जोशी, रमेश सरतपे और हरीश कुमार चौधरी को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया। उपाध्यक्ष सुवरो जॉर्डर, टिक्का सिंह, नीतीश मिश्रा को चुना गया है।