जनता मजदूर संघ की सीएमपीडीआई क्षेत्रीय समिति गठित

झारखंड
Spread the love

  • सुनील अध्‍यक्ष और संजय बने सचिव

रांची। जनता मजदूर संघ की सीएमपीडीआई क्षेत्रीय समिति का गठन हुआ है। इसके अध्‍यक्ष्‍ज्ञ सुनील कुमार सिन्‍हा और सचिव संजय कुमार सिन्‍हा बनाए गये हैं। इसकी जानकारी संघ के केंद्रीय महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्‍य सिद्धार्थ गौतम ने सीएमपीडीआई सीएमडी को दी है।

क्षेत्रीय समिति के गठन को लेकर संघ के केंद्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह की अध्‍यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्‍मति से सीएमपीडीआई में जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय पदधारी और कार्यकारिणी समिति के सदस्‍यों का चयन किया गया।

सुनील कुमार सिन्‍हा को अध्‍यक्ष, पवन कुमार यादव को उपाध्‍यक्ष, संजय कुमार सिन्‍हा को सचिव, पवन कुमार को संयुक्‍त सचिव, अमित कुमार को सहायक सचिव और ज्ञान रंजन को कोषाध्‍यक्ष चुना गया।

कार्यकारिणी समिति में सीदीका बेगम, ग्‍लाईडीस रेड्डी, कुमार प्रत्‍युष और रवि रंजन प्रसाद सिन्‍हा को रखा गया है।