06 जनवरी, 2020 (बुधवार)
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिन लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहेगी। इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी। तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी। इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा। सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलायें भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अपने दिमाग पर कुछ ज्यादा ही जोर डालेंगे। अनिर्णायक स्थिति रहने के कारण अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे या निरस्त भी करने पड़ सकते है। नौकरी वाले लोगों को अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य मे हानि होगी। व्यवसायी वर्ग भी लापरवाही करेंगे, जिसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी। इसे सुधारना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम करने पर भी अल्प मात्रा में होगा। पारिवारिक स्थिति भी समय से मांग पूरी ना कर पाने पर खराब होगी। महिलायें अहसान जता कर कार्य करेंगी। संतान सुख भी कम ही रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन सावधानी से व्यतीत करें। बड़बोलेपन के कारण कलह को स्वयं ही आमंत्रण देंगे। प्रातः काल में ही परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से कलह के प्रसंग बनेंगे। मध्याह्न तक मन में आवेश बना रहेगा। महिलाओं से संयमित व्यवहार रखें। पूरी दिनचार्य खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी ना किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझने के कारण काम-काज प्रभावित होगा। सामाजिक सम्मान में भी आज कमी आएगी। आर्थिक कारणों से भी उलझे रहेंगे। धन की आमद खर्च निकलने लायक भी नही रहेगी। शांत रहने का प्रयास करें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़ी मेहनत के बाद उत्साहजनक लाभ मिलेगा। सहकर्मी ईर्ष्या करेंगे, लेकिन आपकी दिनचार्य एवं व्यक्तित्व पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ दिनों से चल रही धन संबंधित उलझने शांत होगी। मन इच्छित कार्यो पर खर्च कर सकेंगे। फिजूल खर्ची भी रहेगी, लेकिन पारिवारिक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। सार्वजनिक कार्यो में आज कम रुचि लेंगे। महिलायें भी आज अपने आओ में ही ज्यादा मस्त रहेंगी। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातो को छोड़ शांत ही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा। उसी में संतोष कर लेंगे। मध्याह्न तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे। इसके बाद का समय बेहतर रहेगा। कहीं से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे। निश्चिंत होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी। व्यवहारिकता में रूखापन दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओं के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलायें घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी। फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य देखकर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें। समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमों की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी। अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन पिछले दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज पहले से बेहतर अनुभव करेंगे। बुजुर्गो की सेहत में सुधार आयेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आरंभ में असमंजस की स्थिति रहेगी, परंतु धीरे -धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी। दिन के अंतिम भाग में बिक्री में तेजी आने से धन की आमद होगी। प्रतिस्पर्धियों से बहस के प्रसंग भी बनेंगे। इससे बचने का प्रयास करें। पैतृक संबंधों से भी भविष्य में लाभ की उम्मीद बनेगी। दाम्पत्य सुख में थोड़ी नीरसता रहने पर भी बाहर की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संतानें सहयोगी रहेंगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन दौड़धूप तो रहेगी, लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में निश्चिंत होकर कार्य करें। जोखिम लेने से नहीं डरें। मध्याह्न तक की मेहनत का फल संध्या के आसपास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दोगुना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। महिलायें अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी। गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक संबंधित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा, परंतु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे। कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। बीच में कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से अशुभ रहेगा। सेहत में दिन भर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय एवं आर्थिक कारणों से मानसिक अशांति रहेगी। महिलायें भी आज पेट, कमर एवं अन्य शारीरिक अंगों में अकड़न-दर्द रहने से परेशान होंगी। कार्य व्यवसाय पर धन लाभ तो होगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ने से तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा की योजना आज टालना बेहतर रहेगा। खर्च के साथ दुर्घटना के भी योग है घर मे भी उपकरणों पर सावधानी से कार्य करें। पूजा पाठ में भी कम ही मन लगेगा। तंत्र-मंत्र के रहस्यों का प्रति रुचि बढ़ेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। आज धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपका दबदबा रहेगा। विरोधी आपके आगे आने की हिम्मत नहीं करेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख भी आज उत्तम रहेगा। सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। लेकिन बाहर के खान-पान में संयम रखें बदहजमी गैस आदि की परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)