स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने किया योग

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में भी योग की कक्षाएं चलाई गई। इसके माध्यम से शिक्षकों ने बच्चों को योग की विभिन्न शैलियां बताई। इससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर बड़ों से लेकर छोटे-छोटे बच्चों, सभी में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों और शिक्षकों ने शारीरिक मुद्राएं, सांस लेने की तकनीक, मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन आदि आसन किए। बच्चों ने इसका भरपूर लाभ उठाया। साथ ही यह भी जाना कि योग ना केवल शरीर को रोग से दूर रखता है, बल्कि हमारे मन को भी शांत रखने का काम करता है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने कहा कि योग सही तरह से जीने का विज्ञान है। इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। मन मस्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण रखने एवं खुशहाल जीवन के लिए योग करना अनिवार्य है।