- अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक होगी गिरावट
रांची। झारखंड में 16 जून यानी कल से लगातार चार दिन भारी बारिश होगी। इसका असर विभिन्न जिलों पर पड़ेगा। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 जून को जारी बुलेटिन में दी है।
21 जून तक ये स्थिति
16 से 19 जून तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
20 और जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात की आशंका
16 और 19 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। पहले दो दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी।
यहां होगी भारी बारिश
16 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
17 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
18 और 19 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।