झारखंड में 16 जून से होगी भारी बारिश, इन जिलों के लोग रहे सतर्क

Uncategorized
Spread the love

रांची। झारखंड में 16 जून से भारी बारिश होने वाली है। इसका असर राज्‍य के विभि‍न्‍न जिलों में पड़ेगा। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद आने वाले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 जून को जारी बुलेटिन में दी है।

20 जून तक ये स्थिति

15, 16 और 20 जून को राज्‍य के कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

17 से 19 जून तक राज्‍य के लगभग सभी जगहों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

यहां वज्रपात की आशंका

15 जून को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसके साथ ी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी।

18 जून को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।

यहां होगी भारी बारिश

16 जून को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है।

17 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है।