रांची। झारखंड के एक अंचल अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची जिल के हेहल अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की है।
बताते चलें कि सीएम ने उन्हें निलंबित करने के प्रस्ताव पर 29 जनवरी, 2021 को मंजूरी दी थी। उनपर गलत जमाबंदी खोलने, दाखिल खारिज करने और सरकारी भूमि की जमाबंदी करने के आरोप लगे हैं।