
- संचालन समिति के अध्यक्ष बनें जितेंद्र और सचिव रितेश
अरविंद अग्रवाल
पलामू। जिले के छतरपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर के संचालन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी कठित करने के लिए 3 जनवरी को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन ने की। इसमें खाटिन, बारा, छतरपुर, डाकबंगला, सुनार मुहल्ला, गोलक्ष्मी, बगैया, मदनपुर, रामगढ़ आदि गांव के बुद्धिजीवी शामिल हुए।
मौके पर वर्षो से कार्यरत पूर्व कमेटी के सदस्यों के कार्यकलापों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी भंग किया गया। साथ ही ठाकुरबाड़ी की सभी चल अचल संपत्ति के संचालन की जिम्मेवारी नव निर्वाचित कमेटी को सौंपी गई।
मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह कमेटी का कार्यकाल 3 वर्षो का होगा। प्रबुद्ध लोगों को कमेटी का संरक्षक बनाया गया। इसमें अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन गुप्ता, मनोज कुमार, मुन्ना प्रजापति, अरुण सोनी, जय कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार मिश्रा, सुरिष्ट सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, उपेंद्र यादव का चयन किया गया।
विचार विमर्श के बाद जितेंद्र कुमार को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। अकाश कुमार उर्फ रॉकी को उपाध्यक्ष, रितेश कुमार सोनी को सचिव, कुंदन पाठक को उपसचिव, सुधीर कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष, बट्टू ठाकुर को उप कोषाध्यक्ष, पंचम कुमार को मीडिया प्रभारी, अजय कुमार गुप्ता को कार्यालय प्रभारी, सोनू कुमार और अंकित ठाकुर को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया।
अनुज चंद्रवंशी, विनय कुमार ठाकुर, बाबूराम प्रजापति, राजेंद्र जायसवाल, अभिषेक कुमार चंद्रवंशी, विनय पासवान, रणविजय सिंह, रामबृक्ष साव, राजन, पवन, मोनू गुप्ता, अनिल जायसवाल, दीपक राम, प्रभु साव, चंदन ठाकुर का चयन प्रमुख सदस्य के रूप में किया गया।