18 मई, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है, जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे। उनको कुछ नया कराएंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा ।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
किसी दूर रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀ यह करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀ अपने मेल देख लें, क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है ǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है ǀ दृढ़ संकल्प और कठोर मेहनत रंग लाएगी। ये उच्च अधिकारियों को दिखेगी। यह आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
काम और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे। कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने और परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। छात्रों के लिए यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए अच्छा दिन है। सफलता साथ है। पेशेवरों के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ऊर्जा और अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की नहीं अपने दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोड़ा ढीला छोड़ दें, राहत मिलेगी। जमीन पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें, शरीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन समृद्धि के नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरू कर लें। सफलता मिलेगी। आज होने वाली घटनाओं से वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी। सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नहीं है, बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है। नए रोजगार के योग हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पिछले कुछ समय से करियर और निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपके प्रयासों और परिश्रम को सीनियर ध्यान से देखेंगे। वे जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। दुश्मन असहाय अनुभव करेंगे। हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें। एक मालिक के रूप में अपने अधीनस्थों को प्रशंसा की जरूरत है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज जो भी कुछ शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। अपनी प्रवृति में जरूरी बदलाव लायें। हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में नहीं रहें। सबकों बराबरी का दर्जा दें। ऐसी कुछ घटनाएं भी घट सकती हैं, जिनके होने की कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। सही रास्ते का चुनाव कर पाना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है ǀ
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी। धन की कमी रहने पर भी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। किसी दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी। इससे बचने का प्रयास करें। व्यवसाय मंदा रहेगा। किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर में सुख शांति रहेगी। बड़े परिजन प्रसंशा करेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे। मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है। इससे कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी नहीं हो। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा। महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। फिर भी लोगों को काम पसंद नही आएगा। लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य में टांग अड़ाएंगे। इससे परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। छोटी-मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर में भी किसी न किसी से कहा सुनी होगी। सेहत भी नरम-गर्म रहेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन के आरंभ में घर में किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे। मध्याह्न के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। सहकर्मी व्यवहार करने में संकोच करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी, पर धन लाभ पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्याह्न तक चिंतित रहेंगे। बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचें। बाद में नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आसपास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे, जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर जरूर संतोष होगा। यात्रा की योजना बनेगी। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)