दिल्ली की जामा मस्जिद को भगवान विष्णु का मंदिर बता साक्षी महाराज ने मचाई खलबली

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था।