मुख्‍यमंत्री ने JPSC अध्‍यक्ष से कहा, जल्‍द शुरू हो नियुक्ति प्रक्रिया

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने 1 जनवरी को मुलाकात की। उन्‍हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नए वर्ष की बधाई दी।

सीएम ने कहा कि झारखंड और राज्यवासियों के लिए सुख शांति, समृद्धि और विकास का यह साल हो, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना हैI मुख्यमंत्री ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से कहा कि जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को नौकरी मिल सके।