विप्र फाउंडेशन 1 मई को शिविर लगाकर 13 हजार यूनिट खून करेगा जमा

झारखंड
Spread the love

  • जिला अध्यक्षों का किया गया मनोनयन

रांची। विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कमेटी की बैठक रांची के लालपुर स्थित लैंडमार्क होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा (रांची) ने की। राष्ट्र कार्यसमिति सदस्य सांवर लाल शर्मा, झारखंड संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने इसका संचालन किया। मीटिंग में झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारस्वत, प्रदीप शर्मा, गणेश दायमा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय दाधीच को पद का दायित्व सौंपा गया। इनका कार्यकाल वर्ष 2022-2024 होगा।

साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप मे निरंजन शर्मा (रांची), श्यामलाल शर्मा (सिमडेगा), किशन भारद्वाज (जमशेदपुर) जय प्रकाश शर्मा (रांची) को नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव अमित शर्मा (जमशेदपुर), आशा शर्मा (गिरिडीह), राजेश कौशिक (रांची) को बनाया गया।

सर्वसम्‍मति से चाईबासा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ललित शर्मा को झारखंड प्रदेश के विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य संरक्षक वरिष्‍ठ समाजसेवी विद्याधर शर्मा (रांची) को नियुक्त किया गया।

तय किया गया कि‍ प्रदेश कमेटी में महिलाओ को भी शामिल किया जायेगा। विप्र फाउंडेशन की 13वीं वर्षगांठ एवं श्री परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे भारत वर्ष में 1 मई, 2022 को रक्तदान शिविर का आयोजन कर 13 हजार यूनिट खून एकत्र करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला अध्यक्षों के साथ वार्ता कर संयोजक नियुक्त किये जाएंगे, ताकि रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जा सके।

उपरोक्त मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री प्रमोद सारस्वत, प्रदीप शर्मा, गणेश दायमा, उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सांवरलाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, किशन भारद्वाज, श्यामलाल शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश , शशांक भारद्वाज, राजेश कौशिक, अजय दाधीच उपस्थित थे।

ये बनाएं गए जिला अध्यक्ष

रवि शंकर शर्मा (रांची)

राजेश शर्मा (जमशेदपुर)

संजय शर्मा (सिमडेगा)

दीपक शर्मा (गिरिडीह)

राजेश चौबे (चाईबासा)

राधेश्याम शर्मा (चतरा)

अरुण शर्मा (खूंटी)

श्याम शर्मा (रामगढ)