Jharkhand Weather News

Jharkhand weather update : 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका असर राज्य के विभिन्न जिलों पर पड़ेगा। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार यानी 18 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। मंगलवार यानी 19 अप्रैल को भी इन जिलों में यही स्थिति रहेगी।

केंद्र के मुताबिक 19 से 21 अप्रैल तक राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां देखने को मिलेगा।

केंद्र के मुताबिक अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

केंद्र के अनुसार 19 से 23 अप्रैल तक राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में पड़ने की संभावना है।