अनिश्चितकाल के लिए सील किया गया देवघर त्रिकुट पर्वत रोप-वे

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के सबसे रोमांचक पर्यटन स्थलों में से एक त्रिकूट पहाड़ के रोप-वे को अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया गया है। रोप-वे की ट्रॉली टूटने का हादसा होने के बाद यह कदम उठाया गया। उपायुक्‍त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर रोप-वे को सील किया गया।

जानकारी हो कि 12 अप्रैल को त्रिकूट पहाड़ में हादसा हुआ था। रोप-वे की ट्रॉली टूटने से कई लोग घायल हो गये हैं। कई लोग रोप-वे में फंसे गये थे। उन्‍हें निकालने के लिए इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

रेस्क्यू के दौरान एक युवक और एक महिला की मौत हो गई थी। दुर्घटना स्थल से 46 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया था। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया था कि त्रिकुट पर्वत पर रोपवे सफर के दौरान फंसे हुए सभी लोगों को दूसरे दिन सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन को पूर्ण किया गया।

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने भी स्‍वत: संज्ञान लिया है। सरकार से इसपर जवाब मांगा है। सरकार अपने स्‍तर पर भी इसकी जांच कर रही है। इस बीच रोप-वे को सील कर दिया गया है। रोप-वे पर घूमने के लिए रोजाना हजारों पर्यटक देश के कोने-कोने से आते थे।