good news : अब गोड्डा तक चलेगी रांची-दुमका एक्सप्रेस

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर। रांची-दुमका-रांची ट्रेन अब गोड्डा तक चलेगी। गोड्डा-दुमका के बीच एक तरफा (One way) स्पेशल ट्रेन का 9 अप्रैल, 2022 को परिचालन किया जायेगा।

ट्रेन संख्या 08620 गोड्डा-दुमका एक तरफा (One way) स्पेशल ट्रेन 9 अप्रैल को गोड्डा से उद्घाटन के बाद प्रस्थान करेगी।

गोड्डा प्रस्थान 16.00 बजे, पोडैयाहाट आगमन 16.20 बजे प्रस्थान 16.22 बजे, हंसडीहा आगमान 17.00 बजे प्रस्थान 17.05 बजे, नोनीहाट आगमन 17.42 बजे प्रस्थान 17.46 बजे, बारापलासी आगमन 18.04 बजे प्रस्थान 18.06 बजे एवं  दुमका आगमन 18.30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के विस्तार एवं नियमित परिचालन की तिथि को बाद में अधिसूचित किया जाएगा।