पटना। बिहार के बिहार के अभिनव खन्ना को अमेरिकी विश्वविद्यालय से दो करोड़ की छात्रवृत्ति मिली है। वह पटना के राजेंद्रनगर का रहने वाला है। केस वेस्टर्न विवि क्लीनवलैंड यूनिवर्सिटी से उसे यह छात्रवृत्ति मिली है। इस छात्रवृत्ति को पाने वाला बिहार का वह एकमात्र छात्र है।
अभिनव ने बताया कि इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने में डेक्सटेरिटी ग्लोबल से उसे सहयोग मिला। यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ अंडरग्रेजुएट एडमिशन रॉबर्ट मैककुल्फ ने प्रवेश पत्र भेजा। यूनिवर्सिटी में नामांकन लेने की जानकारी दी गई। अभिनव के पिता डोलन खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। इस विषम परिस्थितियों के बीच उसने कॉलेजों में आवेदन किया। केस वेस्टर्न से दो करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त की।
अभिनव ने बताया कि केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से प्रतिष्ठित डेविस स्कॉलरशिप और सीडब्ल्यूआरयू ग्रांट प्राप्त किया है। दो करोड़ रुपये की उनकी छात्रवृत्ति केस वेस्टर्न में उनकी स्नातक की डिग्री के दौरान चार वर्षों के लिए अन्य खर्चों के साथ उनकी पूरी ट्यूशन को पूरा करेगा। इससे उनकी पढ़ाई पूरी हो पायेगी।
अभिनव ने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए इस यूनिवर्सिटी में नामांकन लिया है। अभिनव ने दसवीं तक की पढ़ाई डीपीएस पटना से की है। इसके बाद प्लस टू पूणे से पूरा किया है।