पंजाब। बिहार की छात्रा ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा में दूसरा स्थान हासिल किया है। जारी मेरिट लिस्ट में आर्यन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, राजपुरा, निकट चंडीगढ़ की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सिल्वर मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रौशन किया है।
यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट के अनुसार 2016-2020 बैच की बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सुश्री तान्या प्रिया ने 91.8% अंकों के साथ दूसरा स्थान और सिल्वर मेडल हासिल किया है।
आर्यन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ जेके सैनी ने छात्रा और फैकल्टी को निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों की लगन और प्रतिबद्धता कॉलेज के शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन का कारण है।
आर्यन्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने छात्रा की परफॉर्मेंस पर खुशी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र हमें भविष्य की आशा और संतुष्टि देते हैं कि हमारी मेहनत बेकार नहीं गई। छात्रों द्वारा नियमित रूप से इस तरह के उत्तम परिणाम कॉलेज को छात्रों के सबसे पसंदीदा स्थानो में से एक बनाते हैं।