सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी ने दो कंपनियों के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में लिस्टेड किसी भी कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी है। यह खबर सामने आते ही अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया।

सेबी ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा। रिलायंस पावर ने बताया है कि सेबी के अंतरिम आदेश के बाद अनिल अंबानी कंपनी के डायरेक्टर पद से हट गए हैं।