गोस्सनर कॉलेज के बीबीए और बी कॉम के विद्यार्थियों का वेदांता में प्लेसमेंट

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के बीबीए और बी कॉम डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। वेदांता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विद्यार्थियों का चयन करने कॉलेज आई थी। विभिन्‍न प्रक्रिया के बाद 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। बीबीए डिपार्टमेंट के 12 और बी कॉम डिपार्टमेंट के तीन विद्यार्थी चुने गए।

प्लेसमेंट की प्रक्रिया तीन चरणों में हुई। पहला लिखित, दूसरा सामूहिक चर्चा और तीसरा इंटरव्‍यू था। प्लेसमेंट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 300 थी। इसमें 15 विद्यार्थीयो का चयन हुआ।

बीबीए डिपार्टमेंट के विद्यार्थी अमन कुमार, विशाल साहू, ऋषभ कुमार, अंजली कुमारी, सचिन चौधरी, हिमांशु कुमार, मयंक कुमार, साहिल इमरान, प्रथम मोदी, ओम प्रकाश और कृष्ण देवगम का चयन किया गया। बी कॉम डिपार्टमेंट से अंजली शर्मा, संध्या कुमारी और प्रभात कुमार को चुना गया।