
रांची। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की रांची महानगर की बैठक हटिया सिंह मोड में 5 मार्च को हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर के उपाध्यक्ष भवैश चौबे ने की। इसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री महावीर सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के झारखंड के महामंत्री दिलीप, झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष बाल्मीकि और उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी भी मौजूद थे।
बैठक में हिंदू रक्षा निधि और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के तीन दिवसीय प्रवास पर चर्चा हुई। झारखंड से हिंदू रक्षा निधि 10 लाख करने का लक्ष्य तय किया गया। आने वाले 2 महीने में राज्य के हर जिले में समिति का निर्माण करने की चर्चा हुई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती तनु मुखर्जी, रांची विभाग की पिंकी पांडे के अलावा महानगर से अनिल तिवारी, चंदन, वाल्मीकि पासवान ने भी अपने विचार रखें। बैठक का संचालन महानगर मंत्री प्रमोद ने किया। यह जानकारी महामंत्री दिलीप वैद्य ने दी।