रांची। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि 5 अगस्त, 20 को श्री रामजन्म भूमि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहन भागवत और सभी प्रमुख धर्माचार्यों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ। शुरू से ही तय किया गया था कि हम सरकार से कोई पैसा नहीं लेंगे। कई पूंजीपति ने सहयोग राशि देने की पेशकश की। उनको भी विनम्रता से अस्वीकार कर दिया गया। निर्णय लिया गया कि गांव-गांव तक जाएंगे। जन-जन तक जाएंगे। हर व्यक्ति को राम के साथ जोड़ा जाएगा। हर हिंदू का सहयोग राम मंदिर के निर्माण के लिए लिया जाएगा। यह अभियान मकर संक्रांति 15 जनवरी, 2021 से शुरू होगा। माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, 2021 तक चलेगा। वह 26 दिसंबर को प्रेस से बात कर रहे थे।
श्री सोलंकी ने कहा कि प्रारम्भ में लक्ष्य रखा था कि चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों को संपर्क कर 55 करोड़ हिंदुओं का योगदान राम मंदिर के निर्माण के लिए लिया जाएगा। इस बारे में हुईं प्रांतों की बैठकों में आश्चर्यजनक उत्साह लोगों में दिखाई दिया। अब 5 लाख 23 हजार गांवों में 13 करोड़ से अधिक परिवारों के 65 करोड़ हिन्दुओं से संपर्क करके भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान को पूरा किया जाएगा। इसके निमित्त लगभग 10 लाख टोलियां बनी हैं, जिनमें लगभग 50 लाख कार्यकर्ता लगेंगे।

राष्ट्री य संयोजक ने बताया कि वैश्विक इतिहास का यह सबसे बड़ा सम्पर्क अभियान होगा। इस अभियान के बाद राम जन्मभूमि पर पवित्र मंदिर से रामराज्य की यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। ऐसा लगता है कि आने वाले तीन वर्षों के में भव्य मंदिर साकार होगा और 2024 के आरंभ में मंदिर के शिखर पर भव्य भगवा पताका लहराएगा। झारखंड ने तय किया है कि अपने 32 हजार गांवों में से प्रत्येक गांव में शत प्रतिशत संपर्क कर हर हिन्दू से समर्पण कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में 40 हजार टोलियों द्वारा संपर्क किया जाएगा, जिसमें लगभग दो लाख कार्यकर्ता लगेंगे। ये 32 हजार परिवारों तक पहुंच कर झारखंड के दो करोड़ 17 हजार हिंदुओं को तक संपर्क करेंगे। प्रदेश स्तर पर एक समिति बनाई जाएगी। संतों के मार्गदर्शक मंडल में सभी सम्प्रदायों के संत और आचार्य सम्मिलित किए गए हैं।
मौके पर क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, अभियान के प्रांत संयोजक सह विहिप प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू उपस्थित थे।