यूक्रेन में फंसे हैं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे झारखंड के ये चार विद्यार्थी, सरकार से वतन वापसी की गुहार

झारखंड
Spread the love

गोड्डा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे झारखंड के चार विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें छात्र झारखंड के गोड्डा स्थित गुलजारबाग और एक दुमका का रहने वाला है। गोड्डा के फंसे छात्रों में शिवम सौरव, राजवीर और आदित्य कुमार शामिल हैं।

उन्होंने वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। शिवम और राजवीर ने बताया है कि वे यूक्रेन में एमबीबीएस सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। रूस के साथ लड़ाई के कारण वे वहां फंस गए हैं। भारतीय दूतावास से संपर्क करने पर उन्हें 7 से 10 दिन तक का खाना स्टोर करने को कहा गया है।

छात्रों का कहना है कि रूसी हमले के कारण यूक्रेन में बाजार और दुकानें बंद हैं। कुछ दुकानें खुल भी रही हैं, तो उसमें कार्ड पेमेंट नहीं लिया जा रहा है। उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। 28 फरवरी को वे लोग भारत लौटने वाले थे। लेकिन एयर टिकट कैंसिल हो जाने से वापसी मुश्किल लग रही है।