कैमूर। महिला आरक्षी ने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 2018 बैच की है। उसकी पोस्टिंग बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना में थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना में पदस्थापित महिला आरक्षी संगीता कुमारी शनिवार को ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे में आई। फिर, अपने ही दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। उसने थाना परिसर में ही घटना को अंजाम दिया। आरक्षी महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुअर गांव निवासी राम अकबाल राम की पुत्री बताई जा रही है।

आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। वह 2018 बैच की थी। आत्महत्या के दौरान महिला आरक्षी के कान में हेडफोन भी लगा हुआ था। सूचना के बाद भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा दिया गया है। मामले की जांच में जुट गई है।
सूचना दिए जाने के बाद मृतक महिला आरक्षी के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में कैमूर एसपी राकेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली कि एक महिला आरक्षी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।